{"_id":"5936f5bd4f1c1b497e8b45bd","slug":"149677409219-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाली से सौ मीटर पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कोतवाली से सौ मीटर पर चोरी
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सेस हॉस्टल के दो आवासों से दो लाख की चोरी
क्रासर
वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित जिला अस्पताल के नर्सेस हॉस्टल में चोरों ने एक साथ दो नर्सों के कमरे को निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वैष्णो देवी से दर्शन करके जब नर्सें घर पहुंचीं तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित नर्सों ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के पास जिला नर्सेस हॉस्टल स्थित है। इसी हॉस्टल में सरिता जैसवार और प्रेमलता सिंह भी रहती हैं। करीब एक हफ्ते पहले सरिता जैसवार और प्रेमलता सिंह वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थी। दोनों का परिवार मंगलवार को घर पहुंचा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सरिया जैसवार की मानें तो उनके घर से पति की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये नकद के साथ ही हजारों रुपये कीमत के कपड़े चोरी गए हैं। जबकि प्रेम लता सिंह के घर से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, महंगे कपड़े समेत अन्य कीमती सामान चोरी गए हैं। मंगलवार की शाम दोनों नर्स अन्य स्टॉफ के साथ कोतवाली पहुंची और चोरी की घटना की तहरीर दी।