फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तहसील दिवस-

तहसील दिवस-

Tue, 06 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस-
नदारद सहायक निदेशक
विज्ञापन

मत्स्य से मांगा जवाब
क्रासर-

तहसील दिवस में आई 377 शिकायतें, 21 का निस्तारण
फोटो संख्या-45
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सदर तहसील के सभागार कक्ष में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण कराने के लिए अधिकारी पूरी पारदर्शिता बरतें। शिकायतों के निराकरण की समीक्षा में अधिशाषी अभियंता द्वितीय की 15 शिकायतें लंबित पाई गईं। डीएम ने एक्सईएन को चेतावनी देते हुए तीन दिन के भीतर सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण कराने का आदेश दिया। तहसील दिवस में अनुपस्थित सहायक निदेशक मत्स्य को नोटिस देकर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। विभिन्न विभागों की 377 शिकायतें दर्ज कराई गईं। दर्ज शिकायतों में से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के लिए डीएम ने राजस्व व पुलिस टीम को साथ मौके पर जाने का आदेश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय, मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद पांडेय, डीएफओ केसी बाजपेई, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा, डीडीओ बृज किशोर पाठक, पीडी एके द्विवेदी, डीसी बीबी सिंह, जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।

इनसेट
लंभुआ में दर्ज हुई 169 शिकायतें
लंभुआ (सुल्तानपुर)। मंगलवार को तहसील दिवस में 169 शिकायतें आई, जिनमें मौके पर सिर्फ 10 शिकायतों का निस्तारण हुआ। उपजिलाधिकारी सलिल पटेल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पुलिस, राजस्व, विकास समेत कई महकमो से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नवीना शुक्ला, नायब तहसीलदार विकास धर दूबे, बीडीओ अमित त्रिपाठी समेत कई महकमों के अफसर मौजूद रहे। लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed