फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मिनी ट्रक से टकराई स्कूल बस

मिनी ट्रक से टकराई स्कूल बस

Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मिनी ट्रक से टकराई स्कूल बस
स्कूल बस व मिनी ट्रक में भिड़ंत, पांच बच्चे घायल
विज्ञापन

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह बच्चों को विद्यालय ले जा रही एक बस और सामने से आ रहे मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच बच्चे और मिनी ट्रक का चालक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। दुर्घटना की जानकारी होते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। सीएचसी में घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावकों को सौंप दिया। अन्य बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया।

कमरौली क्षेत्र के उतेलवा गांव में स्थित अलनूर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल की बस सोमवार की सुबह अलग-अलग स्थानों से बच्चों लाने गई थी। मंगरौरा गांव के बच्चों को बस में बैठाकर चालक स्कूल के लिए निकला था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतेलवा के पास बस और वाराणसी की तरफ जा रहे एक मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस और मिनी ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोग भागकर बस के पास पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने लगे। राहगीरों ने सूचना पुलिस को देते हुए घायल पांच बच्चों के साथ ही मिनी ट्रक के चालक को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। सीएचसी पर पहुंचने वालों में मोहम्मद इरफान (9) पुत्र यूसुफ, दीपक (8) पुत्र राज बहादुर, कासिम (12) पुत्र नासिर, फतिमा (6), जैनब (8) पुत्री मतीन निवासी मंगरौरा थाना कमरौली और ट्रक चालक संतोष (28) निवासी भटपुरवा थाना मोहनगंज जिला अमेठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर स्कूली बस और मिनी ट्रक के बीच हुई टक्कर की सूचना मिलते ही अभिभावकों में अफरातफरी मच गई। अभिभावक भागकर सीएचसी पहुंचे और अपने बच्चों को हाल लिया। डॉ. प्रणव गौतम ने बताया कि सभी पांच बच्चों और मिनी ट्रक के चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है। घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर थी। लिहाजा उन्हें परिवारीजनों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed