{"_id":"5a6a226e4f1c1b1d368b674b","slug":"141516905070-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को रौंदा, मौत
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम को ट्रक रौंदा, डंपर की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
अमेठी। मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को रौंद दिया। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर मुसाफिरखाना में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक बुजुर्ग की ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरीगंज में हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देते हुए शांत करवाया।
क्षेत्र में राजगढ़ निवासी सुनील मौर्य का पुत्र अनिकेश मौर्य (9) बृहस्पतिवार सुबह पैदल सड़क किनारे बने अपने घर जा रहा था। गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर शहर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदते हुआ मौके से भाग निकला। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर जल्द ब्रेकर निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के शांत होने के बाद पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मुंशीगंज क्षेत्र के पूरे हिरऊ मजरे मधुर निवासी देवतादीन यादव (70) पड़ोस के गांव उसरापुर निवासी बिरजू यादव के साथ बाइक से बृहस्पतिवार दोपहर मुसाफिरखाना कस्बा स्थित बैंक में पैसा जमा करने गए थे। दोपहर बाद डेढ़ बजे कस्बा स्थित एएच इंटर कॉलेज के सामने एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक सवार देवतादीन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा बिरजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद डंपर समेत चालक भाग निकला। एसओ राम राघव ने बताया कि डंपर की पहचान कर ली गई है। दुर्घटना के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।