{"_id":"5a6232e14f1c1b8c268b550f","slug":"141516384993-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का कार्यक्रम
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी आज जनता को समर्पित करेंगे न्यू इमरजेंसी
सुल्तानपुर। भाजपा सांसद वरुण गांधी शनिवार को जिला अस्पताल की न्यू इमरजेंसी को जनता को समर्पित करेंगे। वे अपनी निधि से एक करोड़ 17 लाख रुपये से खरीदे गए उपकरणों का लोकार्पण करने शनिवार सुबह पहुंचेंगे।
पार्टी के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद वरुण गांधी दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से सुबह अमहट हवाई पट्टी पर उतरेंगे। 11 बजे वे जिला अस्पताल में बने न्यू इमरजेंसी में अपनी निधि से खरीदे गए अत्याधुनिक उपकरणों को जनता को समर्पित करेंगे। इसके बाद वे कादीपुर क्षेत्र के पड़ेला में एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने वेतन से दो हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। शाम को वे दिल्ली वापस हो जाएंगे।