{"_id":"5989eac64f1c1bbd5d8b45e2","slug":"141502210758-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-28
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रेभा निवासी रामशंकर व शिवकुमार ने सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाकर अवैध रुप से अतिक्रमण कर लिया था। अतिक्रमण से सार्वजनिक मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। मामले की शिकायत गांव निवासी भीम दूबे ने उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह से की थी। शिकायती पत्र में बताया था कि रास्ते पर दीवार खड़ी होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को राजस्व व पुलिस टीम के साथ एसडीएम गांव रेभा पहुंचीं। एसडीएम की मौजूदगी में जेसीबी से सार्वजनिक रास्ते पर बनी दीवार को ढहा दिया गया।