{"_id":"bdfb7bb536a3d201b2ef7ca586c8abcc","slug":"14-villages-to-be-upgraded-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 दिन में 14 गांव होंगे खुले में शौच से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 दिन में 14 गांव होंगे खुले में शौच से मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 90 दिनों में 14 गांवों को खुले में शौच जाने की प्रक्रिया से मुक्ति दिलाने का बीड़ा अधिकारियों ने उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सभी ब्लॉकों के एक-एक गांवों का चयन कर लिया गया है। फिलहाल इस प्रक्रिया में सरकारी संसाधनों के साथ लोगों को निजी संसाधनों से भी प्रसाधनों का निर्माण कराने के लिए आगे लाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बुधवार को बैठक करते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एडीओ पंचायतों एवं खंड प्रेरकों को जिम्मेदारी दी। कहा कि दो जुलाई से एडीओ पंचायत व खंड प्रेरक अपने से संबंधित गांव जाकर जागरूकता का कार्य शुरू कर दें। डीपीआरओ को 90 दिनों में चिन्हित 14 गांवों को खुले शौच प्रक्रिया से मुक्त कराने को कहा। बताया कि चयनित गांवों में प्रत्येक घर में प्रसाधन का निर्माण हो। इसमें सरकारी संसाधन से जो न पूरे हों, उन्हें लोग निजी स्रोत से बनवाएं।
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि योजना के तहत कुड़वार, परऊपुर, बेलहरी, मायंग, लोकेपुर, भटपुरा नरायनपुर, बनौटा, हरसायन नागापुर, अर्जुनाईपुर, अभिया कलां, शिवपुर, हरथुआ बभनपुर, गोपालपुर व सिंघनी को चयनित किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकांत मिश्र समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी के बाद हुई एक और बैठक में 31 अक्तूबर से दो नंवबर तक तीन दिवसीय सुल्तानपुर महोत्सव आयोजित करने पर चर्चा हुई। डीएम ने डीडीओ हरिशंकर सिंह से रिपोर्ट मांगी है। बैठक में एसपी सोनिया सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।