{"_id":"5d52ef788ebc3e6ca72d661f","slug":"14-lakh-seed-bombs-will-be-thrown-in-the-district-today-sultanpur-news-lko476163093","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में फेंके जाएंगे 14 लाख सीड बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में फेंके जाएंगे 14 लाख सीड बम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को एक घंटे की अवधि में 14 लाख सीड बम फेंके जाएंगे। इस बाबत डीएम ने वन व अन्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सीड बमों का जायजा लिया।
मंगलवार को जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न पेड़-पौधों के बीज से तैयार किए गए सीड बमों का निरीक्षण किया। उन्होंने खुद भी बीजों से सीड बम बनाए।
डीएम ने बताया कि इसी प्रकार से ब्लॉक स्तर पर चिह्नित किए गए 110 गांवों के लिए भी सीड बम तैयार कर लिए गए हैं। जिले में गोमती नदी से सटे 137 किमी के दायरे में 110 गांवों को कवर करके सीड बमों को प्रसरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
सीड बमों को 14 अगस्त को सुबह छह व सात बजे के बीच चिह्नित स्थलों पर पहुंचाने के निर्देश संबंधित को दिए गए हैं। सुबह 10 बजे इन सीड बमों को प्रसरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
यह कार्य 11 बजे तक चलेगा। एक घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों को मिलाकर 14 लाख सीड बमों का प्राकृतिक रूप से रोपण होगा। उन्होंने बताया कि इसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए एक टीम भी जनपद में पहुंच चुकी है।
टीम अभियान पर नजर रखते हुए विश्व रिकॉर्ड का आकलन करेगी। डीएम ने बताया कि 14 लाख सीड बम ब्लाक स्तरों पर तैयार कराए जा चुके हैं।
इन्हें एक साथ चिह्नांकित ग्रामों में ग्रामवासियों, जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयं सेवियों जरिए रोपित किया जाएगा। नगर में मुख्य कार्यक्रम ब्लाक दूबेपुर के ओदरा गांव में किया जाएगा।
इस मौके पर डीएफओ आनंदेश्वर प्रसाद ने सीड बमों के प्रसरण के बारे में विभागीय स्तर पर की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी भी दी।