फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   14 colleges occupied for vote counting

मतगणना के लिए 14 महाविद्यालय किए गए अधिग्रहीत

Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
14 colleges occupied for vote counting
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना ब्लॉकवार कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 14 महाविद्यालयों को अधिग्रहीत कर लिया है।
विज्ञापन

आदेश के बाद से बृहस्पतिवार से मतगणना तक ये कॉलेज प्रशासन के कब्जे में रहेंगे। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव की गणना की व्यवस्था इन विद्यालयों में कराने का निर्देश संबंधित को दिया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों को मतगणना स्थल नहीं बनाए जाने का आदेश दिया है। आयोग ने गणना के लिए महाविद्यालयों या फिर अन्य संस्थानों को गणना केंद्र के रूप में चयन का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने 14 महाविद्यालयों को पंचायत चुनाव की गणना के लिए अधिग्रहीत कर लिया है।
अखंडनगर का नवयुग पीजी कॉलेज रतनपुर बारी सहिजन अखंडनगर, बल्दीराय का श्रीमती श्यामादेवी हर्ष महाविद्यालय भवानीगढ़, भदैंया का बीडीडीबी महिला डिग्री कॉलेज भदैंया, धनपतगंज का हर्ष महिला पीजी कॉलेज देहली बाजार, दोस्तपुर का त्रिभुवन सिंह हरिहर सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय पलिया गोलपुर व दूबेपुर का गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर मतगणना केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जयसिंहपुर के लिए आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज महमूदपुर सेमरी, कादीपुर के लिए संत तुलसीदास पीजी कॉलेज बरवारीपुर, कुड़वार के लिए धर्मादेवी बद्री प्रसाद स्मारक महाविद्यालय कुड़वार, कूरेभार के लिए महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदखानपुर को अधिग्रहीत किया गया है।

डीएम ने बताया कि प्रतापपुर कमैचा का सत्यनारायन पीजी कॉलेज आनापुर नरायनगंज, लंभुआ का संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौकिया, मोतिगरपुर का कलावती गर्ल्स पीजी कॉलेज शाहपुर लपटा व करौंदीकलां का मतगणना केंद्र जय बजरंग शिव गुलाम महाविद्यालय अमरेमऊ को बनाया गया है। ये महाविद्यालय पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्ति तक प्रशासन के कब्जे में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed