{"_id":"60f304ee8ebc3e79b10195e9","slug":"14-block-chief-will-take-oath-on-20th-july-sultanpur-news-lko587377412","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ब्लॉक प्रमुख 20 जुलाई को लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ब्लॉक प्रमुख 20 जुलाई को लेंगे शपथ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के नवनिर्वाचित 14 ब्लॉक प्रमुख 20 जुलाई को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी।
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम शासन ने जारी कर दिया है। शासन ने 20 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया है।
आदेश पर डीएम ने शपथ ग्रहण की तैयारियों का निर्देश दिया है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि 20 जुलाई को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण संबंधित विकास खंडों पर कराया जाएगा।
डीएम की ओर से नामित अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुखों की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक आयोजित होगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के तहत आयोजित किए जाएंगे। (संवाद)