{"_id":"5c081a65bdec22417217e161","slug":"131544034917-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश पर गए जिले के खंड विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश पर गए जिले के खंड विकास अधिकारी
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ओडीएफ को लेकर बुधवार को बुलाई गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ जिले के खंड विकास अधिकारी लामबंद हो गए। सीडीओ पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सभी बीडीओ सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। खंड विकास अधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे से संबंधित पत्र डीएम कार्यालय को भेज दिया है।
बुधवार की शाम शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में खंड विकास अधिकारियों, एडीओ पंचायतों, खंड प्रेरकों, ग्राम प्रधानों एवं सेक्रेटरियों की बैठक बुलाई गई थी। बीडीओ के पत्र की मानें तो प्रसाधन निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम ने खंड विकास अधिकारियों पर जमकर अभद्र टिप्पणी की।
बैठक में सेक्रेटरियों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य के सामने सीडीओ की टिप्पणी से खंड विकास अधिकारी नाराज हो गए हैं। बैठक से निकलने के बाद खंड विकास अधिकारियों सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा कर दी। खंड विकास अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने संबंधी जिलाधिकारी को संबोधित पत्र ई-मेल से उनके कार्यालय में भेज दिया है। खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी का कहना है कि जब तक सीडीओ माफी नहीं मांगेंगे खंड विकास अधिकारी कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम ने कहा कि डीएम के अधिकार का अतिक्रमण करके खंड विकास अधिकारी सेक्रेटरियों को गांव आवंटित कर रहे हैं। बैठक में अधिकार का अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों से ईमानदारी से काम करने का कहा गया था।