फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

Wed, 28 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत
गौरीगंज। थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने भाग रही पिकअप को चालक समेत पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव सेमरा निवासी रियाज (40) अपनी पत्नी आफरीन (38) के साथ मंगलवार को बाइक से जायस कस्बे में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वे टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीगंज थाने के बाबूगंज बाजार के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



दुर्घटना में रियाज व आफरीन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों के साथ पिकअप व उसके चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ भरत उपाध्याय ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक चालक रियाज ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed