फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   राज्यसभा सदस्य का स्वागत

राज्यसभा सदस्य का स्वागत

Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य का स्वागत
संसद में उठाएंगे गरीब-मजलूमों की आवाज: संजय
विज्ञापन

सुल्तानपुर। केंद्र की सरकार देश के नौजवानों को रोजगार नहीं दे रही है। जीएसटी का बोझ लादकर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं। पटरी-गुमटी व ठेला लगाने वालों को सड़क से हटाया जा रहा है। ये बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहीं। वे बुधवार को शहर में बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क के पास आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

संजय सिंह ने कहा कि, उन्हें सुल्तानपुर की मदर टेरेसा के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी करतार केशव यादव के सानिध्य में समाजसेवा करने की प्रेरणा मिली। कहा, 1994 में जिले की बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं को लेकर उन्होंने संघर्ष शुरू किया था। जिसमें यहां के लोगों ने हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया। मगर केंद्र सरकार की नीतियों के चलते 23 साल पहले जो दुश्वारियां थीं वो आज भी कम नहीं हुई हैं। संजय ने कहा कि, नोटबंदी, जीएसटी आदि से व्यापारियों, किसानों, गरीबों मजदूरों की मुश्किलें बढ़ी हैं। वे गरीबों व मजलूमों की समस्याओं को पार्लियामेंट में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed