फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जालसाज एलआईयू इंस्पेक्टर मामले में सिपाही और लिपिक निलंबित

जालसाज एलआईयू इंस्पेक्टर मामले में सिपाही और लिपिक निलंबित

Tue, 02 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
जालसाज एलआईयू इंस्पेक्टर मामले में सिपाही और लिपिक निलंबित
जालसाज से मिलीभगत में एलआईयू का एएसआई व सिपाही लंबित
विज्ञापन

गौरीगंज। खुद को एलआईयू इंस्पेक्टर बताकर पासपोर्ट आवेदन की जांच करने के दौरान पकड़े गए जालसाज की जांच के दौरान एसपी ने मंगलवार को एलआईयू के एक एएसआई व सिपाही को निलंबित कर दिया है। दोनों की प्रथम दृष्टया जालसाज के साथ मिलीभगत पाई जा रही है। इस कार्रवाई से एलआईयू में हड़कंप मचा है। उधर एएसपी पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

खुद को एलआईयू इंस्पेक्टर बताकर अमेठी क्षेत्र में गंगौली निवासी हरीश सिंह के पासपोर्ट आवेदन की जांच करने पहुंचे गौरीगंज के कटरा लालगंज के जालसाज शैलेंद्र प्रताप सिंह को स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम पकड़ लिया था। उसे अमेठी पुलिस के हवाले किया गया। छानबीन में उसके पास पासपोर्ट आवेदन के सत्यापन की 47 मुख्य कॉपी मिलने के बाद एलआईयू व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी शैलेंद्र प्रताप ने एलआईयू के एएसआई (एम) राकेश सिंह व आरक्षी पार्थ सिंह की संलिप्तता की बात उजागर की थी। प्रकरण सामने आने के बाद एएसपी को जांच सौंपने वाले एसपी कुंतल किशोर ने देर रात एलआईयू के एएसआई (एम) राकेश सिंह और सिपाही पार्थ सिंह को निलंबित करते हुए दोनों की विभागीय जांच का आदेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एएसपी बीसी दुबे मामले की जांच कर रहे हैं। मामले की जानकारी पर मंगलवार दोपहर बाद एसपी कार्यालय पहुंचे एसपी इंटेलीजेंस फैजाबाद देवरंजन वर्मा ने दोनों निलंबित कर्मियों के बयान दर्ज किए। वर्मा ने कहा कि वे देर शाम तक वह पूरी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

खंगाली जा रही सच्चाई : एसपी
एसपी कुंतल किशोर ने दो कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद कागजात प्रथम दृष्टया ओरिजनल लग रहे हैं। जांच अधिकारी बनाए गए एएसपी बरामद कागजातों की सच्चाई खंगाल रहे हैं। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।


एलआईयू को नहीं सत्यापन का अधिकार
मामले की जांच कर रहे एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि शासन ने पिछले दिनों एलआईयू से पासपोर्ट आवेदन के सत्यापन का अधिकार समाप्त कर दिया था। एलआईयू का काम पासपोर्ट आवेदन की प्रति डाउनलोड कर उसकी कॉपी थानों पर भेजना और लोकल पुलिस की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद उसे ऑनलाइन फीड कर पासपोर्ट कार्यालय को भेजना है। एएसपी के मुताबिक संभव है कि डाउनलोडिंग के दौरान ही कर्मियों ने दो प्रतियां निकाली हों और दूसरी प्रति अपने लोगों को देकर वसूली की कोशिश की। एएसपी ने कहा जल्द ही वे अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed