फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   चेकिंग के दौरान भाग रहे ट्रक में छू गया हाईटेंशन लाइन का तार

चेकिंग के दौरान भाग रहे ट्रक में छू गया हाईटेंशन लाइन का तार

Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान भाग रहे ट्रक में छू गया हाईटेंशन लाइन का तार
हाईटेंशन लाइन छूने से ट्रक में लगी आग, चालक घायल
विज्ञापन

गंभीर हालत में किया गया रेफर, चेकिंग से बचने के दौरान हुआ हादसा

भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोतवाली देहात थाने से चंद कदम पर एआरटीओ चेकिंग की सूचना पाकर हड़बड़ाहट में ट्रक को दाहिनी तरफ रोक रहा चालक हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। तार से छूते ही ट्रक में करंट उतर आया और उसमें आग लग गई। ट्रक में सवार चालक किसी तरह से वाहन से नीचे कूदा लेकिन तब तक उसे करंट लग चुका था। चालक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एआरटीओ ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।

शनिवार की दोपहर एआरटीओ सुल्तानपुर अखिलेश द्विवेदी कोतवाली देहात थाने के पास चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर की तरफ से जा रहा ट्रक संख्या-एच आर 38 क्यू 9959 वाहन दाहिनी तरफ सड़क किनारे रोकने लगा। तभी ट्रक वहां से गुजरे हाइटेंशन लाइन के तार में छू गया। ट्रक में तार छूते ही उसमें आग लग गई। इस बीच सप्लाई अचानक बंद होने से ट्रक की आग पर लोगों ने काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने यूपी 100 को सूचना देते हुए एंबुलेंस बुलाई। चालक की पहचान श्यामराज (32) पुत्र रामराज मौर्य निवासी कुरंग थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में हुई। चालक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष एसपी मिश्रा ने बताया कि उनकी ड्यूटी अमहट में लगी है। प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच की जाएगी। इस बाबत एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई। बताया कि वे चेकिंग के बाद ऑफिस भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed