{"_id":"598b40094f1c1b22208b463d","slug":"131502298121-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
परतोष/अमेठी। थाना क्षेत्र धम्मौर के गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
धम्मौर थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी अमीनाबानो (62) पत्नी मोइजुद्दीन बुधवार की सुबह करीब आठ बजे घर के सामने गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग को पार कर रही थी। इसी बीच गौरीगंज से सुलतानपुर की ओर जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने अमीना को जोरदार टक्कर मार दी। इससे अमीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से अमीना को गंभीर हालत में पीएचसी नौगिरवां ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पाताल में उपचार के दौरान अमीना की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।