{"_id":"5989eada4f1c1b6c618b496f","slug":"131502210778-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक कराने को लेकर एकमत हुए सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक कराने को लेकर एकमत हुए सभासद
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की बैठक कराने को
लेकर एकमत हुए सभासद
क्रासर-
बैठक नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर में विकास कार्य व अन्य मसलों को लेकर सभासदों ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को चार सूत्री ज्ञापन दिया है। सभासदों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय समेत अन्य मामलों को लेकर बोर्ड की बैठक बुलाए जाने की मांग की है। बोर्ड बैठक की बैठक नहीं होने पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक कराए जाने की मांग को लेकर वार्ड के सभासद एक राय हो गए हैं। शहर में नगर पालिका की ओर से कराए जाने वाले कार्यों समेत अन्य मसलों पर विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी से बोर्ड मीटिंग कराए जाने की मांग की है। सभासदों ने ईओ को दिए ज्ञापन में कहा है कि सुपर मार्केट की भूमि पर कब्जाकर दुकान बनाए जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। शहीद वीर अब्दुल हमीद मुफ्त चिकित्सालय के दोबारा संचालन व म्यूजियम बनाए जाने की भी मांग की गई है। ईओ को दिए गए ज्ञापन में सभासदों ने कहा है कि बैठक का आयोजन नहीं होने से शहर में नगर पालिका की ओर से कराए जाने वाले विभिन्न कार्य प्रभावित हो गए हैं। विकास कार्यो की समीक्षा भी नहीं हो पा रही है। 11 अगस्त के पूर्व बोर्ड की बैठक का आयोजन नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में शशी तिवारी, दिनेश चौरसिया, अमोल बाजपेई, मो.युनूस, शवाबबानो, अफरोज जहां, रेनू सिंह, रवींद्र प्रताप गौड़, प्रवीण मिश्र, रेहाना अंसारी शामिल रहीं।