{"_id":"596276ea4f1c1b09278b459a","slug":"131499625194-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीचकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीचकर घर से निकाला
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी को
पीटा, घर से निकाला
क्रासर
आरोपी पति ने दूसरी शादी भी रचाई
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। यहीं नही आरोपी पति ने दूसरी शादी भी रचा ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला खुदौली गांव से जुड़ा है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के खुदौली गांव निवासी बनी मोहम्मद की बेटी नसरीन बानो की शादी आठ वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली के रायगढ़ पूरे भीखा निवासी मो नईम के बेटे वकील अहमद के साथ हुई थी। नसरीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही वकील उसे एक लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। इस दौरान एक बेटा जीशान (6) भी पैदा हो गया। कुछ दिन पूर्व वकील ने दूसरी शादी भी कर ली। साथ ही नसरीन को घर से भगा दिया। मायके पहुंचने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। रविवार को परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंची नसरीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।