फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   126 new Anganwadi centers to be built in Amethi

जिले में बनेंगे 126 नए आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 30 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
126 new Anganwadi centers to be built in Amethi
अमेठी। नए वर्ष में जिले के सभी ब्लॉकों के चिह्नित 126 स्थानों पर नए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू होगा। केंद्रों की स्थापना का कार्य राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी मिल गई है। जिला कार्यक्रम विभाग केंद्रों की स्थापना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने में जुटा है।
विज्ञापन

कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व पोषाहार वितरित करने के लिए संचालित राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत जिले में 126 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर भेजे गए प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद सीडीओ प्रभुनाथ ने जिला कार्यक्रम विभाग को निर्माण कार्य के अनुमानित लागत का आगणन तैयार कर कार्यालय के साथ ही डीपीआर पर धनावंटन का प्रस्ताव निदेशालय भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर के आधार पर बजट मिलते ही प्रस्तावित स्थानों पर नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कराया जाएगा। नए भवन बनने के बाद कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी हो सकेगी। इन केंद्रों पर पोषाहार व दवाओं का वितरण होगा। साथ ही प्री-प्राथमिक की कक्षाएं संचालित कर छोटे बच्चों को आगे की कक्षा में पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा।

जिला प्रशासन के जिस प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है उसमें गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई व अमेठी ब्लॉक में नौ-नौ, जामों में 11, शाहगढ़ व संग्रामपुर में छह-छह, बहादुरपुर व सिंहपुर में 12-12, बाजार शुकुल में 13, जगदीशपुर में 14 तथा भेटुआ व भादर में आठ-आठ में नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed