{"_id":"5c0189acbdec2241634221f4","slug":"121543604652-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचएएल फेवरिक प्लांट में लगी आग, तीन कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचएएल फेवरिक प्लांट में लगी आग, तीन कर्मचारी झुलसे
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचईएल प्लांट में लगी आग से तीन कर्मचारी झुलसे
अमेठी। बीएचईएल के एक प्लांट में शुक्रवार को दोपहर बाद बेल्डिंग के दौरान थिनर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन कर्मचारी झुलस गए। अचानक आग लगने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। आग से झुलसे कर्मचारियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ। कई कर्मचारी वेल्डिंग मशीन से काम कर रहे थे। उस दौरान थिनर ने आग पकड़ ली। आग भड़कने से इसकी चपेट में तीन कर्मचारी आ गए। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से उदयभान (24) निवासी हसनपुर सोहरामऊ जिला उन्नाव, साहब यादव (25) तारा अलीनगर जिला चंदौली और कुलदीप शुक्ला (24) निवासी यूपीएसआईडीसी कॉलोनी थाना कमरौली जिला अमेठी झुलस गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी के प्रबंधक ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।