{"_id":"5c003246bdec22416555e523","slug":"121543516742-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिसंबर को अमेठी आएंगे योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिसंबर को अमेठी आएंगे योगी आदित्यनाथ
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी अमेठी में तीन को करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
गौरीगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिसंबर को अमेठी पहुंचेंगे। सीएम मुसाफिरखाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ कार्यालयों व गांवों का निरीक्षण करने के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। सीएम के कार्यक्रम की सूचना के बाद जिले के अधिकारी अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
प्रदेश शासन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जिले को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री के अमेठी दौरे की जानकारी दी गई है। पत्र में बताया गया कि एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच रहे मुख्यमंत्री जिले के तिलोई व मुसाफिरखाना क्षेत्र के कुछ हिस्से से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे।
एक्सप्रेस-वे के विभिन्न कार्यों, भूमि उपलब्धता, वृक्षों की कटान, निर्माण के मूल्यांकन के प्रतिकर की प्रगति रिपोर्ट के साथ जगदीशपुर, बाजार शुकुल व गौरीगंज ब्लॉक कार्यालय व क्षेत्र के दो-दो गांव में निरीक्षण की तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। इसके साथ ही जन-कल्याणकारी योजनाओं के समीक्षा की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम शंकुतला गौतम ने सभी विभागाध्यक्षों को विभिन्न योजनाओं की तीन वर्ष की तुलनात्मक प्रगति के साथ दो-दो गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने का आदेश दिया है। सीएम प्रोटोकाल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अग्निशमन, वैकल्पिक रूट, सेफ हाउस, अस्पताल की व्यवस्था करने के साथ ही अधिकारी हेलीपैड स्थल चिह्नित करने में जुट गए हैं।