{"_id":"5b9bf12a867a557f220f927e","slug":"121536946474-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रामपुर और भादर में प्रमुख पद की लड़ाई आमने सामने, एक ने लिया नामांकन वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रामपुर और भादर में प्रमुख पद की लड़ाई आमने सामने, एक ने लिया नामांकन वापस
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अविश्वास प्रस्ताव से खाली हुए विकास खंड भादर और संग्रामपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को मतदान होगा। ब्लॉक भादर में एक नामांकन वापस होने के बाद अब दोनों विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए लड़ाई आमने-सामने हो गई है।
विकास खंड संग्रामपुर में प्रमुख पद के लिए चंडेरिया निवासी जियालाल और करनाईपुर निवासी सोहनलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। ब्लॉक भादर में ढ़ेमा निवासी कृष्णकुमार जायसवाल, दुर्गापुर निवासी अमिता पत्नी संजय कुमार और राजकरन ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी थी।
विकास खंड भादर में राजकरन ने अनामांकन वापस ले लिया। अब दोनों ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए दो-दो उम्मीदवार होने से लड़ाई आमने-सामने हो गई है। भादर के सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि राजकरन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। सिर्फ दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
संग्रामपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक भी नामांकन पत्र वापस नहीं हुआ। दोनों प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव शनिवार को संपन्न होगा। मतदान केंद्र के गेट पर तैनात बीडीओ और एडीओ पंचायत मतदाताओं की पहचान करते हुए मतदाताओं को अंदर भेजेंगे।