{"_id":"5a54fc584f1c1b0d788b7bde","slug":"121515519064-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर पर जाएंगे राजकीय स्कूलों के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूर पर जाएंगे राजकीय स्कूलों के
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूर पर जाएंगे राजकीय स्कूलों के 800 बच्चे
गौरीगंज। बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शासन उन्हें लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराएगा। योजना का लाभ जिले के 32 राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ में अध्ययनरत बच्चों को मिलेगा। बच्चों के चयन का आदेश देते हुए शासन ने 200 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से बजट भी आवंटित कर दिया है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए शासन ने शैक्षिक सत्र 2017-18 में बच्चों को शैक्षिक भ्रमण करवाने का निर्णय लिया है। शासन के निर्णय के बाद राज्य परियोजना निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर जिले के 32 राजकीय विद्यालयों के कक्षा नौ में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल रहे बच्चों का चयन करने का निर्देश दिया है।
पत्र में लखनऊ स्थित आंचलिक नगरी के एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रति छात्र 200 रुपये की दर से धन आवंटित किया है। 15 फरवरी के पहले भ्रमण कार्यक्रम पूरा कराने को कहा है। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने सभी राजकीय विद्यालयों को पत्र जारी कर बच्चों का चयन करते हुए तीन दिन में चयनित बच्चों की सूची कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि चयनित बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लखनऊ के आंचलिक नगरी का भ्रमण करवाए जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम की निगरानी तथा बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए दो अध्यापक व दो अध्यापिकाओं को भी नामित किया गया है।