फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्लाई लेकर जा रहा ट्रक पलटा

प्लाई लेकर जा रहा ट्रक पलटा

Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्लाई लेकर जा रहा ट्रक पलटा
प्लाई लेकर जा रहा ट्रक पलटा
विज्ञापन

दिन भर लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ(सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आनापुर कस्बे में प्लाई से लदा एक ट्रक बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गया । ट्रक पलटने से हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। देर शाम पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से ट्रक को हटाया तब जाकर यातायात बहाल हो सका। लंभुआ तहसील के चांदा कोतवाली क्षेत्र के आनापुर कस्बे के निकट बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे हरियाणा से प्लाई लादकर वाराणसी जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को देर शाम हाईवे से हटाकर आवागमन बहाल कराया।



मुकेश चंद्र उत्तम बने सीओ लंभुआ
लंभुआ। काफी दिनों से खाली चल रहे स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक पद पर नई तैनाती हुई है। मिर्जापुर जिले से स्थानांतरित होकर आए सीओ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। करीब दो माह पहले स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात रही नवीना शुक्ला का तबादला कादीपुर सीओ सर्किल कर दिया गया था। लंभुआ का प्रभार सीओ सिटी को सौंपा गया था। नगर समेत बड़ी सर्किल के साथ लंभुआ का प्रभार मिलने के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत होती रही। दो दिन पूर्व मिर्जापुर जिले से स्थानांतरित होकर आए पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम को लंभुआ का नया सीओ बनाया गया है।
विज्ञापन



अवैध पिस्टल के साथ लिपिक गिरफ्तार
वलीपुर (सुल्तानपुर)। चेकिंग के दौरान परमेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज वलीपुर का वरिष्ठ लिपिक (बाबू) अविनाश तिवारी उर्फ पुष्कर तिवारी पुत्र श्रीराम तिवारी निवासी पूरे भोला तिवारी मजरे मऊ, थाना बल्दीराय को चेकिंग के दौरान वलीपुर देहली मार्ग से एक अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ वलीपुर चौकी इंचार्ज शिवाकांत तिवारी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार युवक को बल्दीराय थाने लाया गया। थानाध्यक्ष बल्दीराय एसपी सिंह ने पिस्टल को सीज करते हुए आरोपी को जेल भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से भैंस मरी
जयसिंहपुर। स्टे रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। मामला स्थानीय कोतवाली के आयुबपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी रामू कन्नौजिया की भैंस घर के बगल स्थित नलकूप के पास घास खा रही थी इसी बीच भैंस नलकूप के पास लगे विद्युत पोल के स्टे रॉड की चपेट में आ गई। स्टे राड में करंट आने से उसकी तुरंत मौत हो गई। भैस की कीमत तकरीबन 50 हजार थी। ग्रामीणों का कहना है कि स्टे राड में कई दिनों से करंट आ रहा था शिकायत के बावजूद विभाग ने इसको दुरुस्त नहीं कराया।



शरारतीतत्वों ने की देवी प्रतिमा क्षतिग्रस्त
कादीपुर। अराजकतत्वों ने मंगलवार की रात अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अलदेमऊ नूरपूर में मां काली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह पीठाधीश्वर कपालीजी महराज जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो क्षतिग्रस्त मूर्ति देखकर अवाक रह गए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed