{"_id":"598357c04f1c1bd93f8b45a7","slug":"121501779904-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्र दिन भर रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्र दिन भर रहे बंद
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर ठप रहे तीन उपकेंद्र
क्रासर
बिजली की समस्या से जूझी 75 हजार आबादी
नहीं चले नलकूप, उमस भरी गर्मी में लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण खंड के तीन उपकेंद्र बृहस्पतिवार को करीब 10 घंटे बंद रहे। तीन उपकेंद्र बंद रहने से इससे जुड़ी करीब 75 हजार आबादी दिन भर बिजली के लिए परेशान रही। हालांकि इस दौरान विद्युत वितरण खंड ने मरम्मत कार्य कराने का दावा किया है। वितरण खंड के मुताबिक तीनों उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि की जा रही है।
कई वर्षों से ट्रिपिंग के शिकार विद्युत वितरण खंड दो के तीन उपकेंद्र बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से लेकर शाम करीब सात बजे तक बंद रहे। ग्रामीण क्षेत्र का रामगंज, गारवपुर व शिवगढ़ उपकेंद्र एक साथ बंद रहने से लोगों को दिन में बिजली के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। तीनों उपकेंद्रों से जुड़ी करीब 75 हजार आबादी दिन भर परेशान रही। भीषण उमस के बीच लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। किसानों के निजी नलकूप बंद रहे। इस दौरान रोपाई का कार्य बाधित रहा। हालांकि बंदी के दौरान विद्युत वितरण खंड ने तीनों उपकेंद्रों का मरम्मत कार्य कराने का दावा किया है। अवर अभियंता के मुताबिक ट्रिपिंग की समस्या को देखते हुए तीनों उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि की जा रही है। क्षमतावृद्धि के लिए उपकेंद्र को सुबह से शाम तक बंद किया गया था। बताया कि क्षमता वृद्धि में बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। अवर अभियंता सियाराम यादव ने बताया कि शुक्रवार को भी तीनों उपकेंद्र बंद रखा जाएगा। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक तीनों उपकेंद्रों को बंद करके कार्य कराया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों की मंजूरी मिल गई है।