{"_id":"596117584f1c1b211d8b45bb","slug":"121499535192-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे युवक का शव मिला
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डूबे युवक का शव मिला
जामों (सुल्तानपुर)। शारदा सहायक नहर में शुक्रवार की शाम को गिरे युवक का शव देर रात गोताखोरों ने पानी से बाहर निकाल लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जामों थाना क्षेत्र के भोएं गांव निवासी दुर्गेश पांडेय उर्फ पप्पू (18) पुत्र मुरली पांडेय बीते शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पंपिंग सेट लेकर खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में शारदा सहायक खंड- 49 नहर की पुलिया पर जैसे वह पहुंचा तो उसे चक्कर आने लगा। चक्कर आने पर दुर्गेश नहर की पुलिया पर बैठकर आराम कर रहा था। अचानक वह पानी में गिर पड़ा। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। सूचना के बाद पहुंचे गोताखोर दुर्गेश की तलाश में जुटे थे। देर रात गोताखोरों ने नहर से दुर्गेश का शव बरामद कर लिया। दुर्गेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।