{"_id":"8aff9d4f7c46c441ad1213aa624f97b0","slug":"1211-nominations-on-the-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन प्रधान पद के 1211 परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन प्रधान पद के 1211 परचे
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पद के पहले चरण का नामांकन शुरू होते ही सोमवार को नामांकन स्थलों पर दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तीन ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच प्रधान पद के 1211 परचे भरे गए। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 644 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। इस दौरान नामांकन केंद्रों पर मेले जैसा नजारा रहा। अव्यवस्थाओं के बीच शाम तक नाम निर्देशन पत्र भरे जाते रहे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद का पहले चरण का नामांकन सोमवार से शुरू होते ही ब्लॉकों पर दावेदारों एवं उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू नामांकन प्रक्रिया में भारी गहमागहमी के बीच धनपतगंज, कूरेभार एवं जयसिंहपुर में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। दावेदारों ने समर्थकों के नारेबाजी के बीच अपना नामांकन पत्र भरा। पहले दिन के नामांकन समाप्ति तक तीनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद के 1211 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 644 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। नामांकन को लेकर स्थलों पर मेले जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन
आज भी होगा नामांकन
पहले दिन का नामांकन समाप्ति तक तीनों ब्लॉकों में प्रधान पद के खूब परचे भरे गए। धनपतगंज में 66 ग्राम प्रधान पद के सापेक्ष पहले दिन 250 और 834 ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 180 नामांकन पत्र दाखिल हुए। कूरेभार में प्रधान पद के 552 और ग्राम पंचायत सदस्य के 198 नामांकन दाखिल हुए। जयसिंहपुर में ग्राम प्रधान के 89 पद के सापेक्ष 409 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 1085 पद के सापेक्ष 266 परचे भरे गए। तीनों ब्लॉकों में मंगलवार को भी नामांकन होगा।
विज्ञापन
नामांकन केंद्रों पर रही अव्यवस्था
पहले चरण का नामांकन तीनों ब्लॉकों में सुबह शुरू होते ही प्रधान पद के प्रत्याशियों की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते ही नामांकन स्थलों पर प्रत्याशियों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ते ही नामांकन केंद्रों पर अव्यवस्था फैल गई। प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए।