{"_id":"68b0bbf05267975e8a0d2eb0","slug":"12000-tablets-and-smartphones-dumped-carelessly-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-139706-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लापरवाही से 12 हजार टैबलेट व स्मार्टफोन डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लापरवाही से 12 हजार टैबलेट व स्मार्टफोन डंप
Fri, 29 Aug 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए करीब 12 हजार टैबलेट और स्मार्टफोन डंप हो गए हैं। छात्रों के आधार प्रमाणीकरण के अभाव में इसका वितरण नहीं हो पा रहा है। स्थिति को देखते हुए इसके वापस किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
महीनों पहले भेजे गए स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। डीजी शक्ति पोर्टल की बुधवार की ऑनलाइन रिपोर्ट में जिले में 12,410 टैबलेट और 144 स्मार्टफोन डंप मिले। शिक्षा विभाग के मुताबिक, पोर्टल पर छात्रों के आधार प्रमाणीकरण के बाद ही स्मार्ट फोन और टैबलेट संबंधित महाविद्यालयों को छात्रों में वितरण के लिए देने के निर्देश गए हैं। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी महाविद्यालयों में छात्रों के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया एकदम सुस्त हो गई है। खासकर दो तहसीलों लंभुआ और सदर में टैबलेट व स्मार्ट फोन डंप हैं।
महाविद्यालयाें की आेर से आधार प्रमाणीकरण में सुस्ती के पीछे स्नातक उत्तीर्ण छात्रों के काफी संख्या में बाहर चले जाने की वजह बताई जा रही है। प्रशासन ने शिक्षा विभाग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।