{"_id":"6a8c90190f551778e707f124","slug":"12-foot-long-python-enters-goat-farm-panic-ensues-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163522-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 12 फीट लंबा अजगर बकरी फार्म में घुसा, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 12 फीट लंबा अजगर बकरी फार्म में घुसा, दहशत
Tue, 25 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
कमनगढ़ पठानटोला में बकरी फार्म में बैठा अजगर। स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधुआकला। दूबेपुर ब्लॉक के कमनगढ़ पठानटोला स्थित बकरी फार्म में सोमवार सुबह करीब 12 फीट लंबा अजगर घुसने से लोग सकते में आ गए। अजगर देखकर फार्म संचालक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी रही। फार्म में बड़ी संख्या में बकरियां पाली जाती हैं। अजगर के घुसने से बकरियों की सुरक्षा को लेकर संचालक और कर्मचारी चिंतित रहे।
संचालक मो. अनीश ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को अजगर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। टीम ने उसे पकड़ लिया। अजगर के फार्म में घुसने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। डीएफओ अमित सिंह ने बताया कि टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।