{"_id":"5c003229bdec2241871ff2be","slug":"11543516713-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरा होगा तीन रोगी कल्याण आश्रय केंद्र्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरा होगा तीन रोगी कल्याण आश्रय केंद्र्र का निर्माण
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अस्पतालों में तीमारदारों को मिलेगी आश्रय केंद्र की सुविधा
गौरीगंज। जिला अस्पताल व दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में निर्माणाधीन रोगी कल्याण आश्रय केंद्र का निर्माण जल्द पूरा होगा। इन केंद्रों के बनने से मरीजों के तीमारदारों को ठहरने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें ठहरने के साथ खाना पकाने और स्नान करने की भी सुविधा मिल सकेगी। केंद्रों का निर्माण पूरा करने के लिए शासन ने दूसरी किस्त के रूप में पूरी राशि आवंटित कर दी है। आगामी जनवरी माह में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
वर्ष 2015 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने तीमारदारों को सुविधा के लिए असैदापुर में संचालित अस्थायी जिला अस्पताल और मुसाफिरखाना तथा फुरसतगंज सीएचसी में रोगी कल्याण आश्रय केंद्र निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। इसके लिए 26.52 लाख रुपये प्रति रोगी आश्रय केंद्र बजट स्वीकृत किया गया था। आवास विकास परिषद फैजाबाद की ओर से तैयार अनुमानित आगणन के आधार पर बजट धनावंटन किया गया।
उसमें मुसाफिरखाना व गौरीगंज में 11.14 लाख प्रति आश्रय स्थल तथा फुरसतगंज के लिए 23.54 लाख रुपये की पहली किस्त निर्गत भी कर दी गई। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव की निगरानी में कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कराया। पहली किस्त की राशि समाप्त होने के बाद कार्यदायी संस्था ने शासन को पत्र भेजकर गौरीगंज व मुसाफिरखाना में निर्माण की पुनरीक्षण लागत 31.16 लाख प्रति आश्रय केंद्र करने व फुरसतगंज के आश्रय केंद्र की लागत 31.55 लाख रुपये करने के साथ ही दूसरी किस्त में संपूर्ण धन निर्गत करने की मांग की थी।
विज्ञापन
शासन ने पुनरीक्षण मूल्यांकन को स्वीकृति देते हुए दूसरी किस्त गौरीगंज व मुसाफिरखाना के लिए 20.02 लाख तथा फुरसतगंज के लिए 8.01 लाख रुपये आवंटित करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया की रोगी कल्याण आश्रय केंद्र तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के रहने के लिए केंद्र में दो कक्षों के साथ एक बड़े हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। यहां तीमारदार रात या दिन में विश्राम कर सकेंगे। तीमारदार के भोजन पकाने के लिए किचन शेड, प्रसाधन कक्ष व स्नान घर का भी निर्माण होगा।
इनसेट
जनवरी तक पूरा हो जाएगा निर्माण
सीएमओ ने आवास विकास परिषद फैजाबाद को आवंटित दूसरी किस्त की संपूर्ण राशि अंतरित करते हुए जनवरी माह तक निर्माण कार्य पूरा कराने का आदेश दिया है। सीएमओ ने समय अवधि में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पूरा नहीं होने की दशा में रिकवरी के साथ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।