{"_id":"5b9bf80c867a557f592999e6","slug":"11536948236-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में स्नातक में मिलेगी व्यावसायिक डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में स्नातक में मिलेगी व्यावसायिक डिग्री
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रदेश में अब महाविद्यालयों में भी नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन के कोर्स चल सकेंगे। यूजीसी ने पहली बार प्रदेश के दो महाविद्यालयों को स्किल बेस्ड एजूकेशन की कक्षाएं संचालन की अनुमति दी है। इसमें जिले का रिवॉर्ड पीजी कॉलेज हनुमानगंज भी शामिल है। अनुमति से अब रिवॉर्ड महाविद्यालय में फूड प्रोसेसिंग एवं पब्लिक हेल्थ के कोर्स संचालित हो सकेंगे। राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय से संबद्धता मिलते ही महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
बेरोजगारी को रोकने के लिए सरकार ने अब महाविद्यालयों में भी कौशल शिक्षा शुरू कर दी है। यूजीसी ने जिले के रिवॉर्ड महाविद्यालय में पहली बार फूड प्रोसेसिंग व पब्लिक हेल्थ की कक्षाएं चलाने की अनुमति दी है। विद्यालय की मानें तो संबद्धता मिलते ही कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
व्यवसाय में स्नातक में पहली बार कक्षा शुरू होने से बेरोजगारों को रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी। वे न सिर्फ इस शिक्षा से डिग्री पाएंगे, बल्कि प्रैक्टिकल के जरिए व्यावसायिक शिक्षा का अनुभव भी हासिल कर सकेंगे। दोनों विषयों में 50-50 छात्रों की कक्षाएं चलाने की अनुमति यूजीसी ने दी है।
विज्ञापन
यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक फूड प्रोसेसिंग एवं पब्लिक हेल्थ का कोर्स तीन वर्ष का होगा। तीन वर्ष का कोर्स करने पर छात्रों को व्यवसाय में स्नातक की डिग्री हासिल हो सकेगी। दोनों विषयों में छह माह के छह सेमेस्टर पढ़ाए जाएंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एचआर यादव ने कहा कि यूजीसी से कोर्स चलाने की मान्यता मिल गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से संबद्धता मिलते ही कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
डिप्लोमा भी मिलेगा
महाविद्यालय में एक सेमेस्टर, दो सेमेस्टर चार सेमेस्टर पर भी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा देने की सुविधा दी गई है। छह माह यानि कि एक सेमेस्टर पढ़ने पर छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसी तरह एक वर्ष व दो वर्ष की पढ़ाई करने पर छात्रों को डिप्लोमा मिलेगा।
पब्लिक हेल्थ में नर्सिंग, फॉर्मा व मैनेजमेंट प्रशिक्षण
पब्लिक हेल्थ की डिग्री भी तीन वर्ष में मिलेगी। इसमें भी छात्रों के लिए छह सेमेस्टर होंगे। यह छात्र की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह एक सेमेस्टर पढ़ेगा या फिर तीन वर्ष का पूरा कोर्स। कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को डिग्री मिलेगी। एक वर्ष व दो वर्ष वाले छात्रों को महाविद्यालय डिप्लोमा देगा। इसमें नर्सिंग, फॉर्मा व हॉस्पिटल मैनेजमेंट की शिक्षा दी जाएगी।