फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दो दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी

दो दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी

Mon, 15 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे अमेठी
विज्ञापन

गौरीगंज। कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी सोमवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। जिले के कांग्रेसी उनके दौरे को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी सलोन नगर पंचायत की बैठक में हिस्सा लेंगे के साथ कई नुक्कड़ सभा व कस्बों में पैदल मार्च कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। कस्बों के मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगे। राहुल के पैदल मार्च के दौरान उन पर फूलों की वर्षा कराने के साथ कांग्रेसियों ने स्वागत के कई इंतजाम किए हैं।

अमेठी सांसद राहुल गांधी सोमवार सुबह दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लखनऊ से सड़क मार्ग से सलोन के सूची गांव पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राहुल दोपहर 12:30 बजे सलोन बाजार में नगर पंचायत की बैठक में हिस्सा लेंगे। यहां से वे अठेहा होते हुए ककवा मार्ग से करीब चार बजे अमेठी पहुंचेंगे। अमेठी कस्बे में राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारियां हैं। कांग्रेसी घरों की छतों से राहुल पर फूलवर्षा कराने की भी योजना बनाए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद राहुल मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के अतिथि गृह पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह राहुल गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहां से करीब 11 बजे मुसाफिरखाना पहुंचेंगे जहां नगर में इनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12 बजे गौरीगंज में डाकघर गली से राहुल गांधी पद यात्रा शुरू करेंगे जो हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। राहुल पद यात्रा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक इलाके की व्यस्ततम गलियों के मकानों की छतों से राहुल पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राहुल जायस जाएंगे जहां वे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। जायस से राहुल जगदीशपुर फिर वहां से मोहनगंज जाएंगे। देर शाम लखनऊ पहुंचकर राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed