{"_id":"59a841114f1c1b18278b4af5","slug":"11504198929-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बुधवार को न्यू पीएचसी पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बुधवार को न्यू पीएचसी पर होगा टीकाकरण
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बुधवार को न्यू पीएचसी पर होगा टीकाकरण
क्रासर
बुधवार को लगेगी चिकित्सक की ड्यूटी
सीएमओ ने केंद्र अधीक्षकों को भेज पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिले में स्थापित 28 न्यू पीएचसी सेंटरों पर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने सभी केंद्र अधीक्षकों को पत्र भेजकर प्रत्येक बुधवार को एएनएम व एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है।
जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थापित 28 न्यू पीएचसी सेंटरों पर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने एक आदेश जारी किया है। सभी केंद्र अधीक्षकों को पत्र जारी कर प्रत्येक बुधवार को इन सेंटरों पर टीकाकरण कराने तथा इस दिन एक-एक एमबीबीएस डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि न्यू पीएचसी सेंटर तो संचालित हैं लेकिन यहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही थी। जिले में चिकित्सकों की कमी के चलते इन सेंटरों पर अमूमन आयुर्वेद के चिकित्सक की ही तैनाती है। कहा कि अब सभी सेंटरों पर कम से कम छह-छह बेड लगाने तथा लेबर रूम को सुसज्जित करने को कहा गया है। माह में चार दिन इन सेंटरों पर एमबीबीएस चिकित्सक के मौजूद रहने तथा टीकाकरण होने से क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित केंद्र अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।