{"_id":"598896784f1c1ba6718b45c4","slug":"11502123640-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच झुलसे
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस रिसाव से लगी आग
मां-बेटी समेत पांच झुलसे
क्रासर
मां-बेटी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर, तीन भर्ती
दूबेपुर की कांशीराम कॉलोनी में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। कांशीराम कॉलोनी में सोमवार की सुबह गैस चूल्हें में रिसाव होने के बाद आग लग गई। आग की चपेट में मां-बेटी समेत पांच लोग आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट के समीप स्थित कांशीराम कॉलोनी में मोहम्मद फूले परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह फूले की पत्नी सन्नो बानो गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी गैस रिसाव होने से आग लग गई। किचन के पास दूसरा कमरा होने से आग तेजी से उस कमरे में भी फैल गई। आग की जद में सन्नो की बेटी निशो (15), रोजी (13), बेटा अमन (12) और परिवार की ही नेहा बानो (21) पत्नी समीम आ गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सन्नो और बेटी निशो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
इनसेट
महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती
धम्मौर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौहर पश्चिम गांव निवासी संतोष सिंह की पत्नी प्रभा सिंह (35) रविवार की रात आग से झुलस गई। परिवारीजन प्रभा सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं।