फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रोडवेज ने शुरू की कानपुर-लखनऊ बस सेवा

रोडवेज ने शुरू की कानपुर-लखनऊ बस सेवा

Sun, 06 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने शुरू की कानपुर-लखनऊ बस सेवा
रोडवेज की कानपुर-लखनऊ बस सेवा शुरू
विज्ञापन

इसौली क्षेत्र के लोगों को मिली बड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। परिवहन निगम ने कानपुर-लखनऊ बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। इससे इसौली क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल गई है। अब यहां के लोगों को प्राइवेट वाहनों पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
जिले के रोडवेज डिपो से कुड़वार-हलियापुर मार्ग से होते हुए कानपुर और लखनऊ के लिए दो बसों का संचालन होता था। करौंदिया फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने के छह वर्ष पूर्व दोनों बस सेवाएं बंद कर दी गई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व कुछ दिनों के लिए कानपुर बस सेवा हसनपुर होते हुए चालू की गई थी। बाद में परिवहन निगम ने यह सेवा भी बंद कर दी थी। इस वजह से कुड़वार से लेकर हलियापुर क्षेत्र के लोग परिवहन निगम की बस सेवा से पूरी तरह से वंचित हो गए थे। इलाके के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए केवल प्राइवेट वाहनों का ही सहारा था। समय-समय पर क्षेत्र के लोग अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से रोडवेज बस सेवा बहाल कराने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने कानपुर व लखनऊ की बस सेवा का संचालन कुड़वार मार्ग से करने का निर्णय लिया। बस सेवा बहाल हो जाने से इसौली क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को जिला मुख्यालय से लेकर कानपुर व लखनऊ तक के लिए प्राइवेट वाहनों पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


इनसेट:
हसनपुर-कुड़वार रोड से होगा बस सेवा का संचालन
सुल्तानपुर रोडवेज डिपो के बाल मुकुंद पांडेय ने बताया कि कानपुर व लखनऊ बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। बस स्टेशन से कानपुर जाने वाली बस सुबह छह बजे हसनपुर-कुड़वार वाया हलियापुर होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। वापसी में जिला मुख्यालय तक इसी मार्ग से बस सेवा संचालित की जाएगी। लखनऊ जाने वाली बस सुबह सात बजे बस स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह बस भी हसनपुर-हलियापुर मार्ग से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed