{"_id":"db269d80b1186f1f9d21fd2606b45080","slug":"1137-nomination-for-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए 1137 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए 1137 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत के तीसरे चरण का नामांकन शुरू होते ही शनिवार को नामांकन स्थलों पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चार ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच प्रधान पद के 1137 नामांकन पत्र भरे गए। ग्राम पंचायत सदस्य के 770 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के दौरान केंद्रों पर मेले जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के तीसरे चरण का नामांकन शनिवार को हुआ। सुबह होते ही ब्लॉकों पर दावेदारों व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गहमागहमी के बीच अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के परचे भरे गए। समर्थकों के नारेबाजी के बीच दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
तीसरे चक्र के पहले दिन का नामांकन समाप्ति तक चारों ब्लॉकों में प्रधान पद के नामांकन बड़ी संख्या में हुए। पहले दिन अखंडनगर में ग्राम प्रधान पद के 346 व सदस्य के 325 नामांकन पत्र दाखिल हुए। दोस्तपुर में प्रधान पद के 259 और ग्राम पंचायत सदस्य के 111 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
कादीपुर में प्रधान के पद के 304 व सदस्य के 225 परचे भरे गए। करौंदीकलां में प्रधान के 228 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 109 लोगों ने परचा भरा। चारों ब्लॉकों में सोमवार को भी नामांकन होगा।