फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   112 gram panchayats embezzled Rs 8 crore

Sultanpur News: 112 ग्राम पंचायतों ने आठ करोड़ का किया गोलमाल

Wed, 18 Sep 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
112 gram panchayats embezzled Rs 8 crore
सुल्तानपुर। तीन वित्तीय वर्षों में 112 ग्राम पंचायतों ने आठ करोड़ रुपये का गोलमाल कर दिया है। सोशल ऑडिट में ये ग्राम पंचायतें सरकारी धनराशि के खर्च का हिसाब नहीं दे पाई हैं। ऑडिट में एक वित्तीय वर्ष में ही सिर्फ एक ग्राम पंचायत में 40 लाख रुपये तक की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई है। इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव आरोपी पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम और डीपीआरओ की ओर से नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर सहकारी समितियों ने वित्तीय वर्ष 2016-2017, वर्ष 2017-2018 और 2020-2021 में ग्राम पंचायतों को दी गई धनराशि का सोशल ऑडिट किया है। ऑडिट में सरकारी धनराशि की वित्तीय अनियमितता का भंडाफोड़ हुआ है। वर्ष 2016-2017 की ऑडिट में पीपीकमैचा, दूबेपुर, धनपतगंज, दोस्तपुर, जयसिंहपुर, कुड़वार, अखंडनगर, भदैंया व लंभुआ विकास खंड की 35 ग्राम पंचायतों में करीब दो करोड़ रुपये का गोलमाल पकड़ा गया है। वर्ष 2017-2018 की ऑडिट में दूबेपुर, जयसिंहपुर, कुड़वार, कूरेभार, कादीपुर और मोतिगरपुर की 35 ग्राम पंचायतों में करीब तीन करोड़ रुपये का गोलमाल सामने आया है।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2020-2021 में सोशल ऑडिट टीम ने भदैंया, करौंदीकलां, बल्दीराय, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, कूरेभार, अखंडनगर और लंभुआ की 42 ग्राम पंचायतों में करीब तीन करोड़ रुपये का सरकारी धनराशि का गोलमाल पकड़ा है। ऑडिट के दौरान 112 ग्राम पंचायतें सरकारी धनराशि के खर्च का हिसाब-किताब नहीं दिखा सकी हैं। टीम को मौके से सरकारी धनराशि के खर्च से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस राशि से कराए गए कार्य भी संदिग्ध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव आरोपी पाए गए हैं। खर्च का विवरण नहीं मिलने पर सोशल ऑडिट टीम ने सरकारी धनराशि का गबन मानते हुए अपनी रिपोर्ट पंचायतराज विभाग को भेज दी है। सोशल ऑडिट रिपोर्ट मिलने के बाद पंचायतराज विभाग आरोपी तत्कालीन ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। नोटिस जारी होने से संबंधित की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।






अधिक गड़बड़ी वाली ग्राम पंचायतें
ग्राम पंचायत वित्तीय वर्ष गड़बड़ी की राशि
लोलेपुर- 2016-2017 28,53,042
अहिमाने- 2017-2018 40,79,155
लौहरदक्षिण- 2017-2018 28,05,115
राईबीगो- 2017-2018 34,81,865
गोसैसिंहपुर- 2017-2018 24,92,033
जगदीशपुर- 2020-2021 26,39036





नोटिस जारी करने की तैयारी
सोशल ऑडिट टीम की रिपोर्ट मिली है। इसमें आरोपी तत्कालीन 42 प्रधानों को डीएम और पंचायत सचिवों को उनकी ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। सही जवाब नहीं मिलने पर धनराशि की वसूली की जाएगी।
- अभिषेक शुक्ल, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed