{"_id":"6599a152a23c366e580fb97c","slug":"112-dial-system-destroyed-due-to-lightning-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-7855-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली गिरने से 112 का डायल सिस्टम ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली गिरने से 112 का डायल सिस्टम ध्वस्त
Sun, 07 Jan 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस का डायल 112 का ध्वस्त टावर। - संवाद
सुल्तानपुर। बारिश के साथ बिजली गिरने से शुक्रवार को जिले में डायल 112 का सिस्टम ध्वस्त हो गया। राउटर से लेकर तार तक फुंक गए। इससे जिला मुख्यालय और जिले के अन्य अधिकारियों से डायल 112 वाहनों का संपर्क टूट गया। शनिवार दोपहर तक यही हालात बने रहे। दो बजे अस्थायी इंतजाम कर जिले के अधिकारियों से तो वाहनों का संपर्क अस्थायी व्यवस्था के तहत जुड़ गया किंतु मुख्यालय व प्रदेश के अन्य जिलों से संपर्क अभी भी कटा हुआ है।
पुलिस की डायल 112 सेवा में जनता की तरफ से किए जाने वाले फोन लखनऊ स्थित कॉल सेंटर के जरिए जिलों में तैनात मोबाइल वाहनों तक पहुंचते हैं। साथ ही इसकी सूचना जिले के स्थानीय अधिकारियों को भी हो जाती है।
पुलिस लाइन में बने टावर व कंट्रोल सिस्टम के जरिए यह व्यवस्था चल रही है। किंतु शुक्रवार को बरसात के दौरान बिजली गिरने से यह सिस्टम ध्वस्त हो गया। ऐसे में जनता की ओर से जो कॉल की जा रही थी, वह लखनऊ तक जाती थी और वहां से सीधे मोबाइल वाहनों तक संदेश आ रहे थे। किंतु जिले से न तो लखनऊ मुख्यालय को कोई सूचना जा पा रही थी, न ही लखनऊ से आने वाले मैसेज ही जिला मुख्यालय को प्राप्त हो रहे थे। ऐसे में जिला स्तर पर शिकायतों के निस्तारण का तंत्र निष्क्रिय हो गया।
विज्ञापन
शनिवार दो बजे तक फुंके हुए तार आदि बदलकर मुख्यालय से प्राप्त होने वाले मैसेज जिला मुख्यालय में प्राप्त होने का अस्थायी इंतजाम तो हो गया, किंतु राउटर न होने के कारण जिले से मुख्यालय संदेश भेजने की व्यवस्था नहीं हो पाई क्योंकि राउटर न होने से इंटरपोर्टल कॉल का अवाया सिस्टम अभी बंद पड़ा है।
बताया गया कि सोमवार तक लखनऊ से राउटर प्राप्त हो जाएगा। 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से यह समस्या आई है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
अफसरों को खबर तक नहीं
जिले में 112 का पूरा सिस्टम ठप हो गया और शनिवार शाम तक जिले के आला अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं थी। इस बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्रा ने कहा कि डायल 112 प्रभारी की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। इस बारे में उनसे जवाब तलब भी किया जाएगा।
रोज आती हैं करीब 250 शिकायतें
डायल 112 पर रोज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से औसतन ढाई सौ शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं। इन पर होने वाली कार्रवाई पर जिले के अधिकारी नजर रखते हैं। किंतु यह काम भी करीब 20 घटे ठप रहा।