फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रतिबंधित कारतूस के जखीरे व असलहे के साथ दो शूटर गिरफ्तार

प्रतिबंधित कारतूस के जखीरे व असलहे के साथ दो शूटर गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित कारतूस के जखीरे व असलहे के साथ दो शूटर गिरफ्तार
सुल्तानपुर। एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार देर रात कार सवार दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शूटरों के पास से प्रतिबंधित बोर की नाइन एमएम, एसएलआर, थ्री नॉट थ्री और 38 बोर के 64 कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही एक पिस्टल और तीन तमंचा के साथ 25 कारतूस .32, 315 और 12 बोर के 25 कारतूस भी पकड़े गए हैं। दोनों शूटर पिछले दिनों पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में भी शामिल थे। दोनों जिला कारागार में निरुद्ध शातिर अपराधी के लिए काम करते हैं और शुक्रवार की रात एक व्यक्ति की हत्या के लिए जिले में पहुंचे थे।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के बढैयावीर निवासी दिनेश पांडेय (42) पुत्र मनोराम पांडेय 18 जनवरी की रात करीब नौ बजे स्कूटी से घर पहुंचे थे। तभी दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने दिनेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में दिनेश को गोली लगी थी। पुलिस ने दिनेश पांडेय के पिता मनोराम पांडेय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन



एसपी अनुराग वत्स ने किसी भी कीमत पर हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस ने 30 जनवरी को हमले में शामिल मोहित मिश्रा निवासी उमरी थाना गोसाईगंज, कमल मिश्रा निवासी सूबेदार का पुरवा थाना बीकापुर जिला अयोध्या, मोहम्मद इरफान निवासी निजाम पट्टी कोतवाली नगर और उत्तम सिंह उर्फ विक्रम सिंह निवासी देवलपुर थाना कुड़वार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ ही एसटीएफ लखनऊ की टीम भी लगी थी। शुक्रवार की रात एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक वीरेंद्र शर्मा, निरीक्षक प्रमोद वर्मा, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक नीरज पांडेय और उपनिरीक्षक सुनील राय को सूचना मिली कि दिनेश पांडेय पर हमला करने वाले दो शूटर सुल्तानपुर जिले में किसी और की हत्या करने के लिए पहुंच रहे हैं।


सूचना पर एसटीएफ सक्रिय हुई और देर रात जिले में पहुंच गई। शूटरों की लोकेशन एसटीएफ को शहर से सटे टेढुई मोड़ के पास मिली। टीम ने टेढुई मोड़ के पास घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान एक कार पहुंची जिसे एसटीएफ ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर सवार एक युवक ने फायर कर दिया। बचाव करते हुए एसटीएफ की टीम ने कार से दो युवकों को पकड़ लिया। युवकों की पहचान रोहित मिश्रा और अंकित तिवारी निवासी उजरियापुर थाना हैदरगंज जिला अयोध्या के रूप में की गई।


गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों ने बताया कि वह पिछले दिनों पत्रकार दिनेश पांडेय पर किए गए जानलेवा हमले में भी शामिल थे। उजरियापुर गांव में ही मोहित मिश्रा समेत अन्य लोगों ने पत्रकार पर हमला करने से पहले रुके थे और हमले के बाद उजरियापुर गांव पहुंचे थे। हमले में जिला कारागार में निरुद्ध जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना की कार भी प्रयुक्त की गई थी।



एसटीएफ की पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए पहुंचे थे, तभी गिरफ्तार कर लिए गए। नगर कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों के पास से 89 कारतूस, पिस्टल, तीन तमंचा, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही 12 सौ रुपये भी मिला है। दोनों शूटर जेल में निरुद्ध जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना के लिए काम करते हैं। पिछले दिनों पत्रकार दिनेश पांडेय पर किए गए हमले में भी दोनों शूटर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed