फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   राजस्व टीम पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

राजस्व टीम पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
राजस्व टीम पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार
राजस्व टीम पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमेठी। कठौरा में प्रस्तावित आईटीआई की भूमि की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ सुल्तानपुर के सहायक अधिशासी अधिकारी चंद्रभान शुक्ल, कानूनगो बृजभूषण नाथ पांडेय और हलका लेखपाल शिवकुमार शुक्ल सीमांकन के लिए भूमि की पैमाइश करने पहुंचे थे। पैमाइश के दौरान शाम चार बजे पूरे हैदर अली गांव के रहने वाले इमरान काजी, महफूज, एजाज और गुफरान मौके पर पहुंचे और कानूनगो, लेखपाल के साथ ही जूनियर इंजीनियर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कमरौली थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को शांति भंग के अंदेशे में चालान किया। चारों आरोपियों को पुलिस ने एसडीएम मुसाफिरखाना देवी दयाल वर्मा की कोर्ट में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed