फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लिफ्ट मांगने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली

लिफ्ट मांगने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Mon, 26 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट मांगने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली
लिफ्ट मांगने पर दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत
विज्ञापन


सुल्तानपुर। विंदेश्वरीगंज कस्बे में सोमवार शाम घर जाने के लिए बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने उसे को गोली मार दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए एक किशोर दौड़ा तो उसे भी गोली का निशाना बना डाला। घायल युवक और किशोर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल रेफर युवक को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा है। दूसरी तरफ बाजार में मौजूद लोगों ने हमलावरों का पीछा किया तो एक तुलसीपुर गांव के एक घर में छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद की घेराबंदी के बाद उस बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा भाग निकला।

बल्दीराय क्षेत्र के बहुरावां गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू (23) पुत्र राजेश सिंह सोमवार को सुल्तानपुर शहर गया था। शाम साढ़े चार बजे धीरेंद्र बस से विंदेश्वरीगंज बाजार पहुंचा और ओम प्रकाश यादव की फर्नीचर दुकान के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। एक बाइक से दो युवक उधर से गुजरे तो धीरेंद्र ने उन्हें रोककर लिफ्ट मांगी। इस पर दोनों युवकों से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार एक युवक ने धीरेंद्र के पेट में गोली मार दी। यह देख बाजार में मौजूद लोग हमलावरों की ओर दौड़े तो एक युवक बाइक लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा बाजार में ही फंस गया। भीड़ से बचने के लिए हमलावर असलहा लहराते हुए तुलसीपुर की तरफ भागा।
विज्ञापन


तुलसीपुर के सतीश कुमार का बेटा अभिषेक (16) ने भाग रहे हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गोली मार दी। गोली अभिषेक के गले को चीरती हुई निकल गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावर गांव के राम मूरत शुक्ला के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घटना के वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने घर को घेरकर सूचना पुलिस को दी। बल्दीराय, कोतवाली नगर, हलियापुर, कुड़वार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र सिंह और अभिषेक को ग्रामीणों ने सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल रेफर किए गए धीरेंद्र को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान ने भी तुलसीपुर गांव पहुंच मोर्चा संभाल लिया। करीब तीन घंटे बाद हमलावर युवक पुलिस की गिरफ्त में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed