फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मौसम 19-28-44

मौसम 19-28-44

Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मौसम 19-28-44
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मौसम के करवट बदलने से बुधवार को लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक पूरा जिला कोहरे के आगोश में रहा। गलन भरी ठंड से आम जनजीवन बेहाल रहा। दोपहर बाद निकली हल्की धूप भी बेअसर रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा व धुंध छाई रहने और कड़ाके की ठंड कायम रहने की संभावना जताई है।
जिले में मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल गई थी। मगर बुधवार को मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी। मौसम के करवट बदलने से सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे ने वाहनों की स्पीड थाम दी और दोपहिया व चार पहिया वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के साथ गलन भी बढ़ने से लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। 2.7 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पछुवा हवा ने गलन बढ़ा दी है। गलन भरी ठंड से न्यूनतम तापमान नहीं बढ़ने के बावजूद दिन में भी लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिल पाई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। सुबह कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर करीब सवा 12 बजे हल्की धूप निकल आई। धूप ज्यादा असरदार नहीं रहने से लोगों को गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिल पाई। शाम होने पर गलन भरी ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि, बुधवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 97-70 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 2.7 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने के साथ ही ठंड बरकरार रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed