{"_id":"598c91864f1c1be67a8b45fd","slug":"111502384518-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नौकरी के साथ-साथ करें दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नौकरी के साथ-साथ करें दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई’
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नौकरी के साथ-साथ करें दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई’
केएनआई में आयोजित हुआ इग्नू का सेमिनार
सुल्तानपुर। नौकरी एवं व्यवसाय के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई जारी रखी जा सकती है। इग्नू का उद्देश्य वंचित व शोषितों तक शिक्षा की अलख जगाना है। यह बात कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित सेमिनार में इग्नू के सहायक निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहीं।
बृहस्पतिवार को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के आर्य भट्ट हाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र का विस्तार करते हुए इग्नू ने अनुसूचित जाति, जनजाति, थर्ड जेंडर समुदाय के लिए शिक्षा को निशुल्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि रोजगार एवं नौकरी के साथ इग्नू के माध्यम से बीए, बीकॉम, बीएससी के साथ-साथ सर्टिफिकेट कोर्स भी किए जा सकते हैं। इग्नू के अध्ययन केंद्र केएनआई के समन्वयक डॉ. सुशील सिंह ने छात्र-छात्राओं को केंद्र पर संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। सेमिनार को हिंदी विभाग के रीडर डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. रामनयन सिंह, डॉ. राकेश पांडेय, शैलेंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया।