{"_id":"595fbe6d4f1c1b47698b4675","slug":"111499446893-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान रैली
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हर बच्चे का यह अधिकार, सबको शिक्षा सबको प्यार’
क्रासर-
स्कूल चलो अभियान रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
फोटो संख्या- 1,2
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ‘हर बच्चे का यह अधिकार, सबको शिक्षा सबको प्यार’ नारे के साथ शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान रैली की शुरुआत हुई। डीएम हरेंद्र वीर सिंह ने पंत स्टेडियम ग्राउंड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ डीएम भी बच्चों की रैली में शामिल हुए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को बैज लगाकर उनका स्वागत किया। रैली का नेतृत्व डीएम, सीडीओ रामयज्ञ मिश्र, बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने किया। स्कूल चलो अभियान रैली पंत स्टेडियम से निकली। रैली का संचालन शिक्षक सूर्यप्रकाश द्विवेदी ने किया। रैली शहर के डाकखाना चौराहा, पारकींसगंज, अस्पताल रोड, बस स्टेशन, तिकोनिया पार्क होते हुए पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंची। सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।