फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   11 bank managers will be recorded on the Case

11 बैंक प्रबंधकों पर दर्ज होगा केस

Sat, 27 Jun 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

शासन की महत्वाकांक्षी कामधेनु व मिनी कामधेनु डेयरी योजना के पात्रों को बैंक ऋण नहीं देने एवं कई बार दौड़ाने की पुष्टि पर जिलाधिकारी ने 11 बैंक प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। संबंधित नोडल अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


शासन ने बैंक व पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से कामधेनु एवं मिनी कामधेनु डेयरी योजना की शुरुआत की थी। पशुपालन विभाग को पात्रों का चयन कर नजदीकी बैंकों से लोन दिलाने के लिए अधिकृत किया गया था। अक्तूबर व दिसंबर 2014 और फरवरी व मई 2015 में जिलाधिकारी अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से कई बार योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मीटिंग कराई गई।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि योजना के अधिकांश पात्र बैंक प्रबंधकों के उत्पीड़न से योजना का लाभ नहीं ले सके। प्रशासन की तरफ से कराई गई जांच में बैंक की तरफ से लाभार्थियों को बार-बार दौड़ाने व ऋण स्वीकृत करने में रुचि नहीं लेने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने आईडीबीआई बैंक सुल्तानपुर, केनरा बैंक सब्जी मंडी, केनरा बैंक पलिया, केनरा बैंक जयसिंहपुर, भारतीय स्टेट बैंक अखंडनगर, दोस्तपुर, बैंक ऑफ बड़ौदा पयागीपुर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उघड़पुर, उप्र ग्रामीण बैंक बेलहरी, अहिमाने, शंकरगढ़ के शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। संबंधित नोडल अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराकर रिपोर्ट पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed