फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गुम हुई शहर के प्रमुख पार्कों की रौनक

गुम हुई शहर के प्रमुख पार्कों की रौनक

Sun, 03 Feb 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गुम हुई शहर के प्रमुख पार्कों की रौनक
सुल्तानपुर। शहर के पार्कों की रौनक गुम हो गई है। यहां बच्चों के मनोरंजन के झूले आदि की व्यवस्था ही नहीं है। शहर के अधिकतर पार्क अतिक्रमण व गंदगी की चपेट में हैं। पार्कों में चार चांद लगाने के लिए हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किया जाता है। फिर भी नतीजा सिफर है।
विज्ञापन



शहर के सुपर मार्केट में गांधी पार्क व पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क पूरी तरह से गंदगी की चपेट में हैं। शाहगंज वार्ड में बना ग्रीन पार्क भी बदहाली का शिकार है। यह सिर्फ नाम का ग्रीन पार्क बनकर रह गया है। पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में भी कभी-कभार साफ-सफाई होती है। बढ़ैयावीर मोहल्ले में स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन



बच्चों के मनोरंजन व वयस्कों के बैठने के लिए यहां पर बेंच तक की व्यवस्था नहीं है। यहां पर पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई का कार्य नहीं करवाया जाता है। शहर के कई लोगों ने बताया कि पार्क के आस-पास कभी-कभी सफाई कराई जाती है। पार्क की सफाई के लिए अधिकतर समाजसेवी संगठन के लोग ही आगे आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि अमृत योजना के तहत मुंशी प्रेमचंद पार्क व मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। अन्य पार्कों की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों को भी लगाया गया है। स्थानीय लोग अक्सर पार्क में गंदगी फैला देते हैं। इस वजह से समस्या खड़ी हो जाती है।



शहर के प्रमुख पार्क
शहर में तिकोनिया पार्क स्थित राजीव गांधी पार्क, अंबेडकर उद्यान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान, आजाद पार्क, शाहगंज वार्ड स्थित ग्रीन पार्क, बढ़ैयावीर स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क, अमहट स्थित उद्यान पार्क, गोमती नदी के निकट स्थित पर्यावरण पार्क, ओवर ब्रिज के निकट स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क, सुपर मार्केट स्थित महात्मा गांधी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान समेत अन्य पार्कों का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed