{"_id":"5c572c6fbdec227396044ec5","slug":"101549216879-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख से समृद्ध होंगे दो धार्मिक स्थल और तीन गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख से समृद्ध होंगे दो धार्मिक स्थल और तीन गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। विधानसभा क्षेत्र स्थित दो धार्मिक स्थल और तीन गांव विधायक निधि से समृद्ध होंगे। दो गांवों में सोलर पंप की स्थापना से जहां करीब दस हजार लोगों को खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं एक गांव में बारात घर का निर्माण होगा। दो धार्मिक स्थलों पर एक-एक हाईमास्ट लाइट की स्थापना होगी। इन कार्यों पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होंगे।
ब्लॉक अमेठी के गांव पूरे शीतल मजरे जंगलरामनगर, ब्लॉक संग्रामपुर के गांव ठेंगहा में वर्षों से लोग खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों गांवों के लोगों ने भाजपा विधायक गरिमा सिंह से खारे पानी की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की थी। विधायक ने दोनों गांवों में सोलर पंपों की स्थापना के लिए अपनी निधि से 26 लाख रुपये दिए हैं।
सोलर पंपों की स्थापना के बाद दोनों गांवों के लोगों को अब खारे पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही विधायक ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान की मांग पर ब्लॉक के गांव डेढ़पसार में बारात घर की स्थापना के लिए 17 लाख रुपये अपनी निधि से दी है। ब्लॉक अमेठी के गांव रामनगर स्थित सती महरानी मंदिर परिसर और संग्रामपुर के टीकरमाफी स्थित परमहंस आश्रम परिसर में 16 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट की स्थापना होगी।