फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रसाधन नहीं बनाने वाले 11 लाभार्थियों पर केस

प्रसाधन नहीं बनाने वाले 11 लाभार्थियों पर केस

Wed, 28 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रसाधन नहीं बनाने वाले 11 लाभार्थियों पर केस
शौचालय बनाने के पैसे हजम कर गए 11 लाभार्थी, केस दर्ज
विज्ञापन

गौरीगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पैसा मिलने के बावजूद प्रसाधन नहीं बनवाने वाले रामपुर कुड़वा के 11 लाभार्थियों को भारी पड़ा। बीडीओ ने सभी के खिलाफ गौरीगंज थाने में सरकारी धन के गबन का केस दर्ज कराया है। इसके बाद लाभार्थियों से अनुदान राशि की वसूली की कवायद शुरू हो गई है।

केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले को वाह्य प्रसाधन मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत चयिनत लाभार्थियों के खाते में 12-12 हजार रुपये दिए गए। पिछले दिनों गौरीगंज ब्लॉक के रामपुर कुड़वा ग्राम पंचायत के चयनितों को भी प्रोत्साहन राशि देकर प्रसाधन भवन बनाने को कहा गया था।
विज्ञापन


राशि मिलने के बावजूद अवधेश कुमार, स्वामीनाथ, राम समुझ, विजय कुमार, सुमित्रा, जियालाल, श्यामलाल, अशर्फीलाल, बाबूलाल, सोनकली व रामकली ने प्रसाधन निर्माण नहीं कराया। सोमवार को एडीओ पंचयात ओमप्रकाश दुबे ने गांव जाकर प्रसाधन निर्माण कार्य का दोबारा सत्यापन किया। सत्यापन के बाद एडीओ ने अपनी रिपोर्ट बीडीओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद बीडीओ ने सभी 11 लाभार्थियों के खिलाफ गौरीगंज थाने में सरकारी धन के गबन का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कराने के साथ ही बीडीओ ने लाभार्थियों से धन वसूली की कवायद शुरू कर दी है। इससे संबंधित ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed