{"_id":"5a5f859b4f1c1b6e268b4eb0","slug":"101516209563-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस से नदारद रहे जिला उद्यान अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस से नदारद रहे जिला उद्यान अधिकारी
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई व बिजली की समस्या को लेकर किसान दिवस में हंगामा
गौरीगंज। शासन के आदेश पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस से नदारद रहना जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव को भारी पड़ गया। डीएम ने उन्हें नोटिस देकर हफ्ते भर में समुचित जवाब देने को कहा है। किसान दिवस में नहरों-माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने, रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नहीं होने तथा छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान के मुद्दे पर किसानों ने हंगामा किया। डीएम ने किसानों को सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
किसान समस्याओं का निस्तारण करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को जिला मुख्यालय पर किसान दिवस का आयोजन होता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में जमकर हंगामा हुआ। किसानों ने जिले की नहरों-माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने, छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान और रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया। डीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन सिंचाई को सभी नहरों-माइनरों में पानी पहुंचाने के लिए जांच टीम गठित करते हुए सभी ग्रामों के किसानों की मौजूदगी में जांच कर फोटो समेत विस्तृत जांच रिपोर्ट अगले किसान दिवस में देने का आदेश दिया। साथ ही पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।