{"_id":"6108119c8ebc3e2f84285cf6","slug":"1000-people-will-get-job-as-panchayat-sahayak-sultanpur-news-lko5895878113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी से कार्य करने वालों की प्रधानी बनी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी से कार्य करने वालों की प्रधानी बनी रहेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के निर्णय से जिले मेें पंचायत सहायक के रूप में करीब एक हजार युवकों को रोजगार मिल जाएगा। ग्राम पंचायत सचिवालय में ही ग्रामीणों का सरकारी कार्य हो जाएगा। सोमवार को ब्लॉकों में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से ग्रामीणों को इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नौ विकास खंडों में आयोजित सम्मेलनों में हिस्सा लेते हुए सांसद ने पंचायत प्रतिनिधियों को ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। कहा कि इज्जत से बढ़कर पैसा नहीं होता है। ईमानदारी से कार्य करने वालों की प्रधानी बनी रहेगी। पंचायत प्रतिनिधि चुनाव में वोट देने वाले व नहीं देने वालों का भी काम करें।
सुझाव दिया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें चुना है वे उस पर खरा उतरें। धनपतगंज के कुछ पूर्व प्रधानों पर लंबित भ्रष्टाचार की कार्रवाई पर उन्होंने कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्घता जताई। उन्होंने सम्मेलन में भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्य में तेजी लाने की उम्मीद जताई। पूर्व में कराए गए कार्यों की भी सांसद ने लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने भदैंया, लंभुआ, पीपीकमैचा, करौंदीकलां, कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर व जयसिंहपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पहले शहर स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
गोमती हॉस्पिटल पहुंचकर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा के बेटे डॉ. सुमित वर्मा की ओर से परामर्श सेवा शुरू करने पर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधायक राजेश गौतम, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, विजय त्रिपाठी, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।